Home » जोधपुर » केबिल तार और ट्रांसफार्मर चुराने वालों की गैंग पकड़ी, चार गिरफ्तार

केबिल तार और ट्रांसफार्मर चुराने वालों की गैंग पकड़ी, चार गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
182 Views

बाप, भोजासर, लोहावट में 18 चोरी की वारदातों को दिया अंजाम, लाखों का माल बरामद

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। फलोदी जिला पुलिस ने केबिल, तार और ट्रासंफार्मर चुराने वाली गैंग का खुलासा करते हुए चार शातिरों को पकड़ा है। चोरों द्वारा अब तक थाना फलोदी, बाप, भोजासर, लोहावट में अलग अलग स्थानों पर 18 चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। जिला फलोदी पुलिस अधीक्षक फलोदी पूजा अवाना ने बताया कि थाना क्षेत्रों के ग्राम खीचन में 8. जुलाई की रात्रि मे खींचन वन विभाग कुरजा कन्जर्वेशन एरिया के गेट, तारबन्दी, जाली आदि सामान चोरी हो गयी थी। जिस पर फलोदी व आस पास के ग्रामीण इलाकों में बढ़ती चोरियों की वारदातों को रोकने व प्रकरण में माल मशरुका बरामद करने के लिये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रमसिंह व वृताधिकारी आयुष वशिष्ठ के निर्देशन मे पुलिस निरीक्षक फलोदी रामेश्वर के नेतृत्व मे टीम गठित की गई थी। पुलिस की टीम ने मुखिबर की सूचना पर विनोद पुत्र खेताराम मेघवाल निवासी खींचन ,महेन्द्र पुत्र सोहनसिंह, शैतान पुत्र बाबूलाल खटीक, नरेन्द्र पुत्र  बाबूराम को गिरफ्तार करनें में सफलता प्राप्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER