Home » जोधपुर » भोमियाजी घाटी में मिला युवक का शव : नशे में पत्थर की खान में गिरने की आशंका

भोमियाजी घाटी में मिला युवक का शव : नशे में पत्थर की खान में गिरने की आशंका

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
109 Views

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। शहर के सूरसागर स्थित भोमियाजी घाटी में आज सुबह एक युवक का शव पड़ा मिला। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मौका मुआयना किया। संदेह है कि वह रात में नशे की हालत में खान में गिरा है। उसके जेब से पव्वा और नमकीन का पाउच मिला है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को पहचान के लिए एमडीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
सूरसागर पुलिस ने बताया कि सुबह सूचना मिली कि भोमियाजी घाटी क्षेत्र में एक युवक का शव पड़ा है। इस पर पुलिस वहां पहुंची। मृतक के दाहिने हाथ पर जेबी-प्रियंका लिखा है। उसने काली टीशर्ट और जिंस पहन रखी है। जेब में एक पव्वा और नमकीन का पाउच मिला है। पुलिस को आशंका है कि वह रात में ही नशे की हालत में वहां गिरा होगा। वह क्लीन शेव है। गले में ताबीज डाला होने के साथ हिन्दू प्रतीत हुआ है। शव को पहचान के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER