Home » जोधपुर » खेत में काम करते करंट से कृषक की मौत

खेत में काम करते करंट से कृषक की मौत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
125 Views

मधुहीर राजस्थान

जोधपुर। निकटवर्ती झंवर स्थित कराणी गांव में खेत में काम करते करंट लगने से एक कृषक की मौत हो गई। उसके भाई की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई। झंवर पुलिस ने बताया कि कराणी निवासी नरपतराम पुत्र ओमाराम मेघवाल ने रिपोर्ट दी। इसमें पुलिस को बताया कि 30 जून को उसका भाई लोकेश मेघवाल खेत में काम कर रहा था। तब करंट लगने से वह अचेत हो गया और उसे परिजन मथुरादास माथुर अस्पताल लेकर पहुंचे। मगर कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। झंवर पुलिस ने कार्रवाई कर शव परिजन को सुपुर्द किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER