Home » जोधपुर » स्वास्थ्य साधना केंद्र में हुआ आहार विचार गोष्ठी का आयोजन

स्वास्थ्य साधना केंद्र में हुआ आहार विचार गोष्ठी का आयोजन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
330 Views
मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। स्वास्थ्य साधना केन्द्र, लाल पुलिया, चौपासनी रोड, जोधपुर में योग एवं प्राकृक्तिक चिकित्सालय के द्वारा स्वास्थ्य प्राप्ति हेतु आहार-विचार गोष्ठी का आयोजन 30 जून 2024, रविवार को प्रातः 10.30 बजे से 1 बजे तक हुआ, जिसमें डॉ. अरुण आचार्य के द्वारा अत्यधिक  दवाइयां के सेवन से मनुष्य के जीवन पर पड़ने वाले असर के बारे में बताया एवं साथ ही किसी घातक बीमारी में किस तरह की दवाइयां का सेवन किस प्रकार से किया जाए इस बारे में बताया। डॉक्टर रामगोपाल वर्मा ने स्वस्थ जीवन जीने में प्राकृतिक चिकित्सा को एक अभूतपूर्व चिकित्सा बताया। इस गोष्ठी के प्रायोजक मेटलाइजिंग इक्विपमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा किया गया जिसमें लगभग ढाई सौ लोगों की उपस्थिति हुई। प्रबन्ध न्यासी श्री योगेश माहेश्वरी ने बताया कि भारत में ही नहीं बल्कि अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर इस चिकित्सा की लोकप्रियता दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। शिविर में अलग-अलग प्रान्त से पहुँचे  शिविरार्थियों ने अपने उद्बोधन मैं अपने शरीर को प्राकृतिक चिकत्सा द्वारा किस प्रकार राहत मिली उसे  बताया। इस गोष्ठी में डॉ. अजय उमराव व संत श्री अग्निवर्त जी महाराज का उद्बोधन भी हुआ ।  डॉ. छवि जैन ने बताया कि स्वास्थ्य साधना केंद्र में मोटापा, मधुमेह, उच्ब रक्तचाप, गठिया, पार्किन्सन्स, कब्ज एवं लीवर के रोग से पीड़ित रोगियों का यहां बिना दवाई के उपचार किया जाता है। गोष्ठी के पश्चात सात्विक प्राकृक्तिक भोजन की व्यवस्था की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER