Home » पाली » शिक्षक राठौड़ राजकीय सेवा से हुए सेवानिवृत्त, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय अणेवा में भव्य विदाई समारोह आयोजित

शिक्षक राठौड़ राजकीय सेवा से हुए सेवानिवृत्त, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय अणेवा में भव्य विदाई समारोह आयोजित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
172 Views

नारलाई पहुंचने पर परिवार व ईष्ट मित्रों ने बाजे-ढोल नगाड़े संग माल्यार्पण कर किया भव्य स्वागत

मधुहीर राजस्थान
देसुरी ( जगदीशसिंह सिसोदिया नारलाई ) राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय अणेवा मैं कार्यरत नारलाई निवासी मोहन लाला राठौड़ का  सेवानिवृत्ति विदाई समारोह पीईईओ मानसिंह चौहान कि अध्यक्षता में आयोजित। पीईईओ मानसिंह चौहान  एवं विद्यालय परिवार द्वारा राठौड़ का साफा एवं माल्यार्पण कर गिफ्ट प्रदान कर विदाई दी गई। इस अवसर पर संबोधित करते हुए पीईईओ चौहान ने कहा कि राठौड़ ने इस विद्यालय मैं 5 वर्ष तक बीएलओ का कार्य कर सराहनीय सेवाएं दी खेलकूद प्रतियोगिता में छात्रों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने में सहयोग किया 5 वर्ष तक पोषाहार का कार्य संपूर्ण निष्ठा के साथ निभाया स्वच्छ विद्यालय स्वस्थ विद्यालय नवाचार अभियान के क्षेत्र त्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां सराहनीय कार्य करने के उपलक्ष में जिला प्रशासन द्वारा प्रस्तुति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
अणेवा विद्यालय से गाजे-बाजे के साथ विद्यालय परिवार एवं ग्रामीणों ने सेवानिवृत्ति शिक्षक मोहनलाल हीरागर को नारलाई निवास तक छोड़ने पहुंचे। जहां पर सभी मेहमानों एवं इष्ट मित्रों के लिए शानदार भोजन व्यवस्था की गई। नारलाई पहुंचने पर नारलाई के ग्रामीणों एवं इष्ट मित्रों सहित परिवार जनों ने साफा एवं माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर निर्भयसिंह राठौड़ मनोहर सिंह गहलोत हिम्मत सिंह चारण महेंद्र सिंह गहलोत सहित शिक्षक अणेवा एवं नारलाई  के महेश खत्री सवाराम बोस शैतान सिंह चारण उदयसिंह चारण हुसैन खान की ग्रामीण मौजूद रहे। समारोह का मंच संचालन शारीरिक शिक्षक जिला अध्यक्ष निर्भय सिंह राठौड़ द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER