Home » जैसलमेर » डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजस्थान दलित, आदिवासी उद्यम जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजस्थान दलित, आदिवासी उद्यम जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
196 Views

मधुहीर राजस्थान
जैसलमेर (अमित डांगरा )। जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र द्वारा शुक्रवार को पंचायत समिति फतेहगढ, में डॉ भीमराव अम्बेडकर दलित आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना का केम्प आयोजित किया गया है। फतेहगढ क्षेत्र के अनुसूचित जाति एवं जनजाति के प्रार्थियों ने भाग लिया। महाप्रबन्धक श्रीमति संतोषकुमारी ने बताया कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति के वंचित वर्गों को लाभ देने के लिये राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना डॉ भीमराव अम्बेडकर दलित आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना प्रारम्भ की गई तथा उद्योग विभाग की अन्य योजनाओं एवं आर्टीजन परिचय पत्र की जानकारी दी गई । उन्होंने बताया कि षिविर के दौरान 32 प्रार्थियों ने भाग लिया तथा उनमें से 03 प्रार्थियों के ऋण आवेेदन पत्र तैयार कराए गये। इस केम्प के दौरान समाजसेवी थानाराम सैन, मेहराराम व हरिसिंह देथा अतिरिक्त विकास अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER