Home » जैसलमेर » विधायक भाटी की जनसुनवाई में पहुंचे पीड़ित सांवल कॉलोनी रहवासी, दिया ज्ञापन

विधायक भाटी की जनसुनवाई में पहुंचे पीड़ित सांवल कॉलोनी रहवासी, दिया ज्ञापन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
256 Views

मधुहीर राजस्थान
जैसलमेर (अमित डांगरा )। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में विधायक छोटूसिंह भाटी के जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान लक्ष्मीचंद सांवल कॉलोनी समिति के पदाधिकारियों द्वारा कॉलोनी की समस्याओं को विस्तृत रूप से बताते हुए ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया गया कि कॉलोनी की करीब चार हजार की आबादी सीवरेज, रोड लाइट, पार्कों की सुविधा, रोड़, कम वोल्टेज की समस्या, सामुदायिक भवन आदि से वंचित है। इस दौरान समिति के महेश वासु, बाबूलाल लिलावत, सिद्धार्थ पालीवाल, सुनील गोयल उपस्थित रहे। ज्ञात रहे कि लक्ष्मीचंद सांवल कॉलोनी में आवंटन के 16 साल बाद भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है कॉलोनीवासी, विकास समिति के माध्यम से लगातार इन सुविधाओं को प्राप्त करने के प्रयास कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER