Home » जैसलमेर » प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के साथ किया आयुक्त सिंह ने संवाद

प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के साथ किया आयुक्त सिंह ने संवाद

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
219 Views

मधुहीर राजस्थान
जैसलमेर (अमित डांगरा )। प्रधानमन्त्री आवास योजना की 9 वीं वर्षगांठ पर नगरपरिषद जैसलमेर में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों का संवाद कार्यक्रम रखा गया | इस संवाद कार्यक्रम में जिन-जिन लाभार्थियों का कार्य पूर्ण हो गया है तथा जिनका आवास निर्माण का कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है उनको आमंत्रित किया गया। आयुक्त लजपालसिंह ने उपस्थित लाभार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें माननीय प्रधानमंत्री की योजना के बारें में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होने बताया कि संबंधित लाभार्थी आवास निर्माण का कार्य दिसम्बर 24 से पूर्व ही समाप्त कर लेवें, उसके पश्चात् किसी भी प्रकार की किश्त का भुगतान नहीं किया जावेगा। कार्यक्रम में आयुक्त लजपालसिंह,हंसराज, श्रीमती रेषुसिंह, सुषीलकुमार यादव, योजना प्रभारी, श्री नवदीपसिंह नाथावत, मनोज मारोठिया उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER