Home » जोधपुर » राजीव गांधी लिफ्ट में गिरने से युवक की मौत, पानी पीते पैर फिसला

राजीव गांधी लिफ्ट में गिरने से युवक की मौत, पानी पीते पैर फिसला

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
259 Views

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। निकटवर्ती मथानिया से गुजरने वाली राजीव गांधी लिफ्ट नहर में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। वह पानी पी रहा था तब उसका पैर फिसल गया और वह नहर में गिर गया। पुलिस ने मृतक के भाई की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज किया है। मथानिया पुलिस ने बताया कि चामू निवासी जेठाराम पुत्र नथाराम भील की नहर के पानी में डूबने से मौत हो गई। उसका शव गगाड़ी पंपिंग स्टेशन की जाली में मिला। वह नहर पर पानी पीने गया और उसका पैर फिसलने पर वह अंदर गिर गया। उसके भाई शिवराम की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER