Home » जोधपुर » अफीम और डोडा पोस्त पकड़ा

अफीम और डोडा पोस्त पकड़ा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
136 Views

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड और झंवर पुलिस ने अफीम और अवैध डोडा पोस्त बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया है। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थानाधिकारी नितिन दवे ने बताया कि गश्त के समय श्रीअस्पताल के निकट एक युवक को संदिज्ध घूमते पकड़ा। तलाशी लिए जाने पर उसके पास से अफीम का दूध मिला। इस पर गोरों की ढाणी डोलीकला कल्याणपुर हाल श्री अस्पताल के पास राजीव गांधी कॉलोनी में रहने वाले बंशीलाल पुत्र छोगाराम विश्रोई को गिरफ्तार कर उससे 60 ग्राम अफीम बरामद किया गया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण बनाया गया। इसी तरह झंवर थानाधिकारी मूलाराम ने बताया कि विश्रोईयों का बास खुडाला निवासी भागीरथ पुत्र हड़मानराम विश्रोई को गिरफ्तार कर 6 किलो 2 सौ ग्राम अवैध डोडापोस्त बरामद किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER