Home » जोधपुर » “करो योग रहो निरोग” अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नियमित योग का लिया संकल्प

“करो योग रहो निरोग” अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नियमित योग का लिया संकल्प

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
93 Views

पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोगड़ा कला लोन जोधपुर

मधुहीर राजस्थान

जोधपुर। कस्बे स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोगड़ा कलां, में योग दिवस पर पंचायत स्तरीय योगाभ्यास समारोह का आयोजन किया गया। पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी भवानी सिंह ने बताया कि इस अवसर पर उपस्थित संभागियों ने प्रोटोकॉल के अनुसार योग कर स्वस्थ भारत के संकल्प को सिद्ध करने में नियमित रूप से योग करने का संकल्प लिया। सहायक प्रशासनिक अधिकारी बजरंग चौधरी ने बताया कि वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक राजेश कंवर राठौड़ के निर्देशन में राजकीय कार्मिकों विद्यार्थियों जनप्रतिनिधियों तथा ग्रामीणों ने योगाभ्यास कर नियमित रूप से योग करने का संकल्प लिया। वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक राठौर ड़ ने योगाभ्यास के विभिन्न आसनों तथा प्राणायाम का अभ्यास करवाया। योगाभ्यास के पश्चात संकल्प तथा शांति मंत्र का पाठ किया गया। ये रहे उपस्थित: योग दिवस के अवसर पर उपप्राचार्य जोराराम विश्नोई, व्याख्याता छोटू राम, चंद्र प्रकाश माथुर, डॉक्टर महेंद्र प्रसाद कड़ेला, जूगता राम पटेल, कैलाश चंद्र, नारायण सिंह, वरिष्ठ सहायक मीमा पटेल, सुधारानी, उषा कुमारी, सरोज कुमारी, नंम्रता गोयल, रमेश, अनीता पटेल, सायरी पटेल,पंचायत क्षेत्र के समस्त राजकीय कार्मिक तथा अन्य विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक, विद्यार्थी तथा ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER