Home » जोधपुर » सूने मकान में चोरी, लाखों के जेवर व नगदी पार

सूने मकान में चोरी, लाखों के जेवर व नगदी पार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
150 Views

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। शहर में सूने मकान चोरों के निशाने पर है। चोर आए दिन सूने मकानों में सेंधमारी कर रहे है। यहां एक और मकान में चोरी हो गई है। चोर यहां से लाखों रुपए कीमत के जेवरात व नगदी चुरा ले गए।
पाल रोड स्थित सुभाष नगर सैकेण्ड में चोरों ने एक सूने मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। मकान मालिक और परिजन किसी कार्यवश जोधपुर से तेलंगाना गए हुए थे। सोमवार सुबह वो जब वापस लौटे तो मकान के ताले टूटे हुए थे और अन्दर सामान बिखरा पड़ा था। मकान मालकिन फूली देवी पत्नी नेमाराम पटेल ने बताया कि परिवार के सदस्य गत 15 मई को तेलंगाना गए थे और एक माह बाद आज वापस लौटे। इस दौरान बीच में एक बार मकान मालिक नेमाराम पटेल भी जोधपुर आए थे। उस वक्त सभी सामान सुरक्षित था। परिवार का तेलंगाना में ऑटो मोबाइल और कंस्ट्रक्शन का काम है। नकबजन घर की अलमारी और बक्से में रखे करीब नौ तोला वजनी सोने के जेवरात, करीब डेढ किलो चांदी के जेवरात, एक लाख से ज्यादा की नकदी और कीमती दस्तावेजों से भरा बैग भी चुरा ले गए। चोरी की सूचना पर शा ीनगर थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआवना किया। पुलिस ने मकान मालकिन की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER