Home » जोधपुर » देश में अम्नों-शांति, भाईचारे के पैगाम के साथ काफिला अजमेर रवाना

देश में अम्नों-शांति, भाईचारे के पैगाम के साथ काफिला अजमेर रवाना

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
183 Views

दीनी ऐलान छठी शरीफ के जायरिनों ने ईदुल अजहा (बकरीद) को इस्लामी तोर-तरीके व सौहार्द से मनाने का किया आह्वान

मधुहीर राजस्थान

जोधपुर। ख्वाजा गरीब नवाज मोइनुद्दीन चिश्ती अजमेर की छठी शरीफ पर दीनी ऐलान की जानिब से अब्दुल सलीम कादरी के सानिध्य में छठी शरीफ का 222वां काफिला बुधवार रात 10 बजे रवाना हुआ। काफिले के संचालक अब्दुल सलीम कादरी ने बताया कि मारवाड़ शेख, सैयद, मुगल, पठान विकास समिति के अध्यक्ष हाजी हमीम बक्ष, इन्साफ अली भाईजान, फिरोज खान, मेहबूब भूरा भाई, मौलाना उमर कादरी, मो. अहसान, साजिद परवेज ने आगामी ईदुल अजहा पर्व को लेकर जायरिनों को सौहार्द के साथ पर्व मनाने का आहवान करवाया साथ ही देश में अम्नो-शांति, पारस्परिक प्रेमभाव व देश की खुशहाली की दुआ के साथ जायरिनों का काफिला रवाना किया। अब्दुल सलीम ने मुस्लिम समाज से अपील करते हुए कहा कि ईदुल अजहा का पर्व इस्लामी तौर-तरीके व सौहार्द के साथ मनाएं। कुर्बानी के वक्त अदब व एहतराम का पूरा ख्याल रखें।

ईदुलअजहा (बकरीद) हमें त्याग, बलिदान और सब्र का पैगाम देता है। ऐसी कोई नागवार हरकत ना करें, जिससे किसी को तकलीफ पहुंचे। देश में आपसी सौहार्द का तालमेल बनाये रखने के लिए हमें भी सजग रहना होगा। उस्ताद हमीम बक्ष ने कहा- कुर्बानी के जानवर की फोटो, विडियो सोशल मीडिया पर डालने से बचे। गलियों-सड़को एवं सार्वजनिक जगहों पर कुर्बानी के बाद कचरा ना डाले। स्वच्छता का पूरा-पूरा ध्यान रखे। उक्त कचरा घरों के डस्टबीन में संग्रहित कर निगम की गाड़ी में ही डाले। सह-संचालक साजिद परवेज ने बताया कि अजमेर में जायरिनों के लिए लंगर का इन्तेजाम किया गया। छठी शरीफ की फातिहा के बाद सभी जायरिन हजरात ने देश की तरक्की, साम्प्रदायिक सद्भाव, हिन्दू-मुस्लिम एकता व कौमी भाईचारे की दुआ की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER