Home » जोधपुर » पीएचईडी के पाइप और सामान चोरी

पीएचईडी के पाइप और सामान चोरी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
96 Views
  • एईएन ने ठेकेदार और कंपनी पर लगाया चोरी का आरोप

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। जलदाय विभाग की ओर से झालमंड क्षेत्र के सांगरिया फाटा में बिछाई जा रही नई पाइप लाइन कार्य में चोरी होने का मामला सामने आया है। काम के दौरान जमीन से निकाले गए पुराने लोहे के पाइप और अन्य सामान चोरी हो गया। विभाग के एईएन ने मौके पर काम कर रही ठेकेदार कंपनी के मालिक और कर्मचारियों पर चोरी का आरोप लगाकर बासनी पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार पीएचईडी झालामंड के एईएन सुमेर सिंह मीणा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया कि सांगरिया फांटा क्षेत्र में एमसीसी मुण्डन कंपनी की ओर से विभाग की पाइप लाइन शिफ्टिंग का काम किया जा रहा है। शिफ्टिंग के दौरान ठेकेदार कंपनी के मालिक और कर्मचारियों ने मौके से निकले पुराने पाइप, वाल्व, जॉइन्ट को बिना अनुमति के निकालकर चोरी कर लिए है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER