Home » जोधपुर » निजी मोबाइल कंपनी के कर्मचारियों की गाड़ी का टायर फटा, एक की मौत, दो घायल

निजी मोबाइल कंपनी के कर्मचारियों की गाड़ी का टायर फटा, एक की मौत, दो घायल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
155 Views
  • देर रात न्यू पावर हाउस रोड पर हादसा, चालक ने देर रात तोड़ा दम

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। शहर के न्यू पावर रोड पर एक निजी मोबाइल कंपनी के कर्मचारियों की बोलेरो गाड़ी का पिछला टायर फट गया। हादसे में चालक सहित दो अन्य घायल हो गए। गाड़ी में चार लोग सवार थे। घायलों का एमडीएम अस्पताल में उपचार जारी है। इस बारे में देर रात शास्त्रीनगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
शास्त्रीनगर थाने क एएसआई बाबूराम ने बताया कि जियो कं पनी के टावर कर्मचारी मंगलवार की देर रात एक बोलेरो में सवार होकर खाना खाने के लिए बासनी की तरफ जा रहे थे। तब न्यू पावर हाउस रोड पर उनकी बोलेरो का पिछला टायर फट गया और गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ एक टावर में घुस गई। हादसे में कार में सवार चार लोगों में तीन लोग बुरी तरह जख्मी हो गए।
हादसे के बाद सभी को राहगीरों की मदद से एमडीएम अस्पताल भिजवाया गया। मगर उसके चालक आकथली डांगियावास निवासी मुन्नाराम पुत्र छोटाराम की देर रात तीन बजे मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER