Home » जोधपुर » कुमार प्रजापति छात्रावास में विशाल रक्तदान शिविर को लेकर बैठक का आयोजन

कुमार प्रजापति छात्रावास में विशाल रक्तदान शिविर को लेकर बैठक का आयोजन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
303 Views

रविवार, 16 जून 2024 को कुमारो की बगीची मसूरिया में होगा कुमार समाज का विशाल रक्तदान शिविर

मधुहीर राजस्थान

जोधपुर। श्री पुरबिया प्रजापति (कुमार) छात्रावास झालामंड जोधपुर में आज रक्तदान शिविर के संबंध में विशेष आम बैठक का आयोजन किया गया। प्रजापति कुमार छात्रावास के सलाहकार एवं सहसंयोजक पुखराज प्रजापति ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 16 जून 2024 रविवार को कुमारो की बगीची मसूरिया जोधपुर में कुम्हार समाज द्वारा आयोजित होने वाले विशाल रक्तदान शिविर की तैयारीयों को लेकर मीटिंग का आयोजन झालामंड के प्रजापति कुमार छात्रावास मैं किया गया। जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता छात्रावास के अध्यक्ष श्री परसराम प्रजापति के द्वारा की गई। इस मीटिंग में पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक नेनाराम जी बनावडिया, पूर्व वार्डन एवं सलाहकार पुखराजजी बनावडिया, प्रजापति युवा मंच संस्थान जोधपुर के सचिव दिनेशजी ऐणिया, उपाध्यक्ष सुनील लोदवाल, नेनारामजी, समाज सेवी बद्रीलाल प्रजापति, प्रवीण कुमार एणिया रक्तदान शिविर के संरक्षक श्री राजेश मंगल, ओम प्रकाश भोभरिया, शिविर संयोजक – नवीन घोड़ेला, सहसंयोजक-ललित जी हलवाल, नितेश जी संखवाया, विजय किता, धनराज टाक एवं समाज के प्रबुद्ध जन उपस्थित हुए !और इस पुनीत कार्य को मानव हित में अनुकरणीय योगदान बताया एवं झालामंड क्षेत्र से इस शिविर में ज्यादा से ज्यादा समाज बंधु द्वारा सेवा भाव हेतु भरोसा दिलाया बैठक के अंत में शिविर संयोजक धनराज टाक एवं छात्रावास के उपाध्यक्ष सुनील लोदवाल ने सभी का आभार प्रकट कर धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER