Home » जोधपुर » महाराजा उम्मेद सिंह जी की 77 वीं पुण्यतिथि कल, अनेक कार्यक्रम होंगे आयोजित

महाराजा उम्मेद सिंह जी की 77 वीं पुण्यतिथि कल, अनेक कार्यक्रम होंगे आयोजित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
264 Views
मधुहीर राजस्थान

जोधपुर।  आधुनिक मारवाड़ के निमार्ता महाराजा श्री उम्मेद सिंह जी की 77 वीं पुण्यतिथि रविवार , 9 जून को मनाई जाएगी। इस दिन अनेक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
हिज हाइनेस महाराजा उम्मेद सिंह जी रिलिजियस ट्रस्ट के महाप्रबंधक श्री जगत सिंह राठौड़ ने बताया कि रविवार को पुण्यतिथि पर गरीब व असहाय व्यक्तियों की सहायतार्थ व धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि रविवार को प्रात: 8:30 बजे नीबा- नीमड़ी स्थित कुष्ठ आश्रम में फलाहार व बिस्कुट का वितरण किया जाएगा व सांय 5 बजे जसवंत थड़ा पर महाराजा उमेश सिंह जी के थड़े पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी ।

मारवाड़ राजपूत सभा में 6 बजे होगी पुष्पांजलि अर्पित

महाराजा उम्मेद सिंह जी की पुण्यतिथि पर रविवार को सांय 6 बजे मारवाड़ राजपूत सभा भवन में अध्यक्ष श्री हनुमान सिंह खांगटा की अध्यक्षता में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER