Home » जैसलमेर » जीवन में उपयोग मेँ नहीं लेवें सिंगल यूज प्लास्टिक

जीवन में उपयोग मेँ नहीं लेवें सिंगल यूज प्लास्टिक 

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
102 Views
मधुहीर राजस्थान

जैसलमेर। जैसलमेर को प्लास्टिक मुक्त शहर अभियान की थीम पर होलसेल सब्जी मंडी ट्रांसपोर्ट चौराहा के पास में बेहतरीन ढंग से साफ-सफाई और श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्रमदान कार्यक्रम के अवसर पर नगरपरिषद आयुक्त लजपालसिंह ने समस्त स्वर्णनगरी जिला वासियों से आग्रह कर अपने जीवन में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं लेने की अपील की।

श्रीमती रेषुसिंह सहायक अभियंता एसबीएम ने सब्जी मंडी में मौजूद होलसेल विक्रताओं को स्वच्छता की शपथ दिलवाई तथा आयुक्त के निर्देषानुसार सब्जी मंडी एवं आसपास की आवासीय योजनाओं के रहवासियों से सिंगल यूज प्लास्टिक यूज नहीं करने के लिये प्रेरित किया। इस दौरान में श्रीमती रेषुसिंह, धर्मेन्द्र यादव, हंसराज, चूनाराम चौधरी, नरेषपालसिंह, नगरपरिषद जमादारगण, मनोज, राकेष कुमार, मयंकसिंह, प्रकाष कोली, विनायक शर्मा, अष्विनीसिंह उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER