Home » जोधपुर » विमान यात्री के पास मिला जिंदा कार्टेज

विमान यात्री के पास मिला जिंदा कार्टेज

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
233 Views
मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। एयरपोर्ट पर यात्रियों के सामान की चैकिंग के समय एक यात्री के पास जिन्दा एम्यूनेशन मिलने पर पुलिस ने आरोपी को आम्र्स एक्ट में गिरफ्तार किया है। उससे कार्टेज के बारे में पड़ताल की जा रही है।
एयरपोर्ट थाने के एसआई पूर्ण सिंह ने बताया कि सिविल एयरपोर्ट पर जोधपुर से पूना जाने वाली इंडिगो फ्लाइट में जाने वाले यात्रियों के सामान की चैकिंग और स्क्रीनिंग की जा रही थी। तब एक पैसेंजर रामसुख सियोल के सामान के बीच में एक जिंदा एम्यूनेशन कार्टेज बरामद हुआ। जिसके बारे में यात्री कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इस पर पुलिस ने मथानिया थानान्तर्गत भैसेर कोतवाली निवासी रामसुख पुत्र लिखमाराम जाट को आम्र्स एक्ट में गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER