Home » बाड़मेर » बाड़मेर जिला कारागार में कैदी की मौत, परिजनों ने जेल प्रशासन पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप

बाड़मेर जिला कारागार में कैदी की मौत, परिजनों ने जेल प्रशासन पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
227 Views

मधुहीर राजस्थान 
बाड़मेर (असरफ मारोठी)। बाड़मेर जिला कारागार में कैदी की संदिग्ध मौत मामले में मृतक के परिजनों का जेल प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप प्रशासन द्वारा इस मामले में न्यायिक जांच की जाएगी.
बाड़मेर जिला कारागृह में एक कैदी की आज संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद जिला कारागृह प्रशासन में मचा हड़कंप, बाड़मेर जिला कलेक्टर, जिला पुलिस अधीक्षक को सूचना मिलने पर जिला कारागृह पहुंच जेल प्रशासन से कैदी की मौत के मामले में जुटाईं जानकारी, सूचना मिलने पर मृतक कैदी के परिजनों के साथ बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ कारागृह के बाहर इकट्ठा हो गईं, प्रशासन द्वारा कैदी की कारागृह में हुई मौत मामले को लेकर न्यायिक जांच प्रकिया को किया शुरु, 11 माह से मृतक कैदी जेल में बंद था।

आरोपी बाड़मेर जिला पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि चौहटन थाना में हत्या के दर्ज मामले में मृतक जयसिंह 23 जून 2023 से बाड़मेर के जिला कारागृह में न्यायिक अभिरक्षा में था, जयसिंह 5-7 दिन से बीमार बताया जा रहा है। जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले की न्यायिक जांच करवाई जाएगी, मृतक के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। कारागृह में कैदी की मौत की घटना के बाद मृतक कैदी के परिजनों के साथ भारी तादाद में लोग मोर्चरी के बाहर पहुंच गए थे। पुलिस प्रशासन मृतक के परिजनों से समझाइश करने का प्रयास कर रहे हैं। बाड़मेर जिला कारागृह प्रशासन का कहना है कि कैदी को चिकन पॉक्स हो गया था।

वहीं मृतक कैदी के परिजनों का आरोप है कि मृतक पिछले कई दिनों से बीमार था, जेल प्रशासन ने समय पर उसका इलाज नहीं करवाया जिसके कारण आज उसकी मौत हो गई, कैदी की कारागृह में मौत की सूचना मिलने पर बाड़मेर जिला कलेक्टर निशांत जैन, पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा, एसडीएम समुद्र सिंह भाटी सहित आलाधिकारियों ने जिला कारागृह पहुंच, इस मामले में समस्त घटनाक्रम की जानकारी जुटाई गई, मृतक के शव को आवश्यक कार्यवाही के बाद जिला अस्पताल की मोर्चरी में शव रखवाया गया, जिला कलेक्टर निशांत जैन के अनुसार कैदी की मौत मामले में नियमानुसार न्यायिक जांच प्रक्रिया को शुरू कर दिया, इधर बाड़मेर जेल में कैदी जय सिंह की मौत मामला में जिला प्रशासन के साथ वार्ता के विफल होने की खबर मिल रही है।

बाड़मेर में कल महापड़ाव का ऐलान,शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने की वार्ता, जेल के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग को लेकर विधायक रविन्द्र सिंह भाटी सहित प्रतिनिधि मंडल ने धरना स्थल पर पहुंच कर महापड़ाव का किया एलान, भाटी ने कहा प्रशासन दबाव में निर्णय नहीं ले रहा , मृतक कैदी जेल में हत्या के आरोप में बंद था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER