Home » जोधपुर » रेलवे ने छुट्टियां पर ट्रेनों में कोच बढ़ायें

रेलवे ने छुट्टियां पर ट्रेनों में कोच बढ़ायें

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
101 Views
मधुहीर राजस्थान

जोधपुर। गर्मी की छुट्टियां मनाने जा रहे उन यात्रियों के लिए भीषण गर्मी में सुकून भरी खबर है कि रेलवे ने प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों की सुविधा के लिए 18 जोड़ी ट्रेनों में 36 एसी और नॉन एसी कोच अस्थाई तौर पर बढ़ाने का एलान किया है। ट्रेनों में इन कोचों की वृद्धि से खासकर उन रेलयात्रियों को बड़ी राहत मिलने वाली है जो अगले माह ट्रेन के जरिए घूमने का प्लान किए हैं मगर टिकट वेटिंग में है।

उत्तर पश्चिम रेलवे प्रशासन ने जोधपुर मंडल से गुजरने वाली ऐसी चिन्हित 18 जोड़ी दैनिक व साप्ताहिक ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची और मांग को देखते हुए 36 अतिरिक्त डिब्बों की व्यवस्था की है। जोधपुर डीआरएम पंकज कुमार सिंह के अनुसार गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में अतिरिक्त यातायात को ध्यान में रखते हुए विभिन्न ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने की व्यवस्था की है जिससे जून में यात्रियों को आवागमन में ट्रेनों में अधिक सीटें मिलेगी और उनका सफर आसान होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER