Home » जोधपुर » दो साल से फरार दो हजार का इनामी तस्कर गिरफ्तार

दो साल से फरार दो हजार का इनामी तस्कर गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
102 Views

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। चाखु थाना क्षेत्र के छीला नाडी में जून 2022 में अवैध रूप से डोडा-पोस्त तस्करी मामले में दो साल से फरार चल रहे दो हजार रुपए के इनामी अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि जून 2022 से फरार चल रहे दो हजार रुपए के इनामी अपराधी ढाढरवाला निवासी विशनाराम उर्फ टॉयसन पुत्र सोनाराम जाट को गिरतार किया। आरोपी 0029 गैंग का सक्रिय सदस्य बताया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी विशनाराम के विरूद्ध थाना चाखू पर अपहरण, मारपीट व एससी-एसटी के कुल दो प्रकरण दर्ज होकर न्यायालय में लंबित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER