Home » जोधपुर » परिंदे लगाकर बेजुबान पशु पक्षियों के लिए दाने पानी की व्यवस्था की

परिंदे लगाकर बेजुबान पशु पक्षियों के लिए दाने पानी की व्यवस्था की

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
106 Views

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग कर्मचारी संघ जिला शाखा जोधपुर के बैनर तले पक्षी मित्र कार्यक्रम के तहत जलदाय विभाग के राजस्व एवं विश्रामगृह परिसर में परिंदे लगाकर बेजुबान पशु पक्षियों के लिए दाने पानी की व्यवस्था की गई एवं वर्तमान में भीषण गर्मी को देखते हुए ग्लोबल वार्मिंग से बचने के लिए वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। संघ के जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह परिहार ने बताया कि संघ द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि आगामी दिनों में जलदाय विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों में जहां पर पर्याप्त जगह है।वहा परिंदे एवं पेड़ लगाए जाएंगे साथ ही सभी से अपने-अपने घरों एवं कार्यालय में भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए परिंदे या पेड़ लगाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में मीडिया प्रवक्ता प्रभात गौड़, बालू राम चौधरी, रघुवीर सिंह, विक्रम सिंह, विजय सिंह और अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER