Home » जोधपुर » पांच हजार का फरार इनामी तस्कर गिरफ्तार, जयपुर भागने की फिराक में था

पांच हजार का फरार इनामी तस्कर गिरफ्तार, जयपुर भागने की फिराक में था

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
101 Views

(मधुहीर राजस्थान)
जोधपुर। जोधपुर से जयपुर जाने की फिराक में मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त पांच हजार के इनामी को फलोदी की जिला स्पेशल टीम ने गिरफ्तार किया है।
फलोदी पुलिस अधीक्षक पूजा अवाना ने बताया कि डीएसटी टीम ने वांछित अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पांच हजार रुपए के इनामी कोलू पाबूजी निवासी मांगीलाल विश्नोई को दस्तयाब किया। आरोपी मांगीलाल पुलिस थाना बाप में 60 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त की सप्लाई करने के आरोप में दो साल से फरार वांछित था। पुलिस अधीक्षक पूजा ने बताया कि दो साल पहले 15 जून 2022 को पुलिस थाना बाप ने पंजाब के फाजिल्का निवासी आरोपी अमरजीतसिंह, हरभजनसिंह व सुरजीतसिंह को 59 किलो 900 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद कर उनके कब्जे से एक कार जब्त की थी। प्रकरण में तीनों आरोपियों की ओर से बरामद डोडा पोस्त आरोपी मांगीलाल पुत्र बाबूराम विश्नोई से खरीदना बताया था। इस पर आरोपी मांगीलाल की तलाश की जा रही थी। जिला स्पेशल टीम के कांस्टेबल गिरराजसिंह को सूचना मिली कि पांच हजार का इनामी बदमाश मांगीलाल अभी जोधपुर में है, जो जयपुर जाएगा। इस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फलोदी विक्रमसिंह भाटी व वृताधिकारी आयुष वशिष्ठ के निकट सुपरविजन में जिला स्पेशल टीम के प्रभारी प्रदीप हैड कांस्टेबल मय टीम ने जोधपुर शहर में तलाश कर वांछित मांगीलाल विश्नोई को दस्तयाब कर बाप थानाधिकारी महेन्द्र सीरवी को सुपुर्द किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER