Home » जोधपुर » परशुराम जयंती पर शोभायात्रा कल

परशुराम जयंती पर शोभायात्रा कल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
148 Views

फलोदी (पारस लूंकड़)। परशुराम सेवा समिति के तत्वावधान में परशुराम जयंती पर शोभा यात्रा का भव्य आयोजन रविवार को होगा। शोभा यात्रा प्रात: 8.30 बजे राजकीय सीनियर हायर सैकण्डरी स्कूल मैदान से रवाना होगी, जो जयनारायण व्यास सर्किल, जवाहर प्याऊ, भैया नदी, सुभाष रोड़, लटियाल रोड, लोहारों का टिब्बा होते हुए भगवान परशुराम मंदिर पहुंचेगी। जहां श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी का आयोजन किया जाएगा। शोभा यात्रा में भगवान परशुराम, मां लटिकाल, उष्ट्र वाहिनी एवं समस्त ब्राह्मण समाजों के अराध्य की झांकियां, घोड़े, ऊंट व ट्रेक्टर पर झांकियां मुख्य आकर्षण रहेगी। परशुराम सेवा समिति ने श्रद्धालुओं से सफेद पोशाक में आने का आग्रह किया गया है। शोभायात्रा में के अधिकतम जन भागीदारी के लिए अलग अलग टोलियां प्रचार में जुटी हुई है। शुक्रवार को आयोजित बैठक में व्यवस्थाओं को अंतिम रुप दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER