Home » जैसलमेर » 191 वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल ने साइकिल रैली के द्वारा दिया स्वच्छता का संदेश

191 वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल ने साइकिल रैली के द्वारा दिया स्वच्छता का संदेश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
166 Views
जैसलमेर ( चुतराराम देवपाल )। जैसलमेर स्थित 191 वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल के कमान अधिकारी एस. आर. बैरवा, कमांडेंट के नेतृत्व में एक साईकिल रैली का आयोजन किया गया। जिसमें वाहिनी के 04 अधिकारी, 10 अधिनस्थ अधिकारी 25 अन्य कार्मिकों ने रैली में भाग
लिया। यह रैली 191 वाहिनी मुख्यालय से शुरु होकर स्वर्णनगरी जैसलमेर के मुख्य मार्गों से होते हुए यथा बस स्टैंड रेलवे स्टेशन मुख्य बाजार
जैसलमेर किला मुख्य द्वार से गोपा चौक हनुमान चौराहा एयरपोर्ट चौराहा गड़ीसर लेक होते हुए से वापस वाहिनी मुख्यालय में सम्पन्न
साईकिल रैली का मुख्य उ‌द्देश्य स्थानीय लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और स्वच्छ भारत व स्वस्थ भारत का संदेश देना। इस
कड़ी में कमान अधिकारी ने स्वर्णनगरी जैसलमेर के लोगों से अपील किया कि अपने इलाके की सफाई के साथ-साथ अपने पूरे क्षेत्र की स्वच्छता पर ध्यान देना चाहिए ताकि अपने देश भारत का स्वच्छ भारत व स्वस्थ भारत का सपना साकार हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER