Home » जैसलमेर » ग्रीष्मकालीन क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर 17मई शुक्रवार से

ग्रीष्मकालीन क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर 17मई शुक्रवार से

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
107 Views

जैसलमेर (चुतराराम देवपाल)l राजस्थान क्रिकेट संघ की कमेटी के निर्देशानुसार जिला क्रिकेट संघ जैसलमेर के तत्वाधान में 17  से ग्रीष्मकालीन क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर इंदिरा इनडोर स्टेडियम क्रिकेट मैदान में सुबह 6:00 से 8:00 बजे तक तथा शाम 6 से 7 तक शुरू किया जाएगासंघ के सचिव विमल शर्मा ने बताया कि शिविर में 14 16 19 वर्ष तथा सीनियर वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे प्रशिक्षण के दौरान जूनियर व सब जूनियर खिलाड़ियों की क्रिकेट प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा l शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर के दौरान खिलाड़ियों को अल्पाहार दिया जाएगा तथा समापन के अवसर पर खिलाड़ियों को टी शर्ट व प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे l शिविर प्रभारी कृष्ण गोपाल सोनी होंगे तथा प्रशिक्षण आरसीए द्वारा नियुक्त प्रशिक्षक विजय वैष्णव, ललित शर्मा पुष्पेंद्र बोहरा सहायक रहेंगे तथा शिविर का सह प्रभारी विनर शर्मा को बनाया गया है l शिविर में जिला क्रिकेट संघ की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे समस्त खिलाड़ियों को अवश्य भाग लेना है आगामी दिनों में होने वाली विभिन्न वर्ग की प्रदेश स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिताओं के लिए चयन भी किया
जाएगा l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER