Home » जैसलमेर » विधायक भाटी ने पक्षियों के लिए लगाए परिंडे

विधायक भाटी ने पक्षियों के लिए लगाए परिंडे

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
96 Views

जैसलमेर। जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में पक्षियों के लिए दाना-पानी के लिए परिण्डे लगाने के लिए स्थानीय इंद्रा स्टेडियम में परिण्डे लगाए गए। इस अवसर पर विधायक छोटूसिंह भाटी ने बताया कि हमारे पूर्वज भी पीढ़ियों से विपरीत परिस्थितियों में भी इन पक्षियों के रक्षार्थ इस तरीके के पुण्य कार्य करते आए है, और इस कड़ी में वर्तमान में हम भी उनके पद चिन्हों पर चलकर यह पुनित कार्य कर रहे है। जिला क्रिकेट संघ के सचिव विमल शर्मा ने बताया कि भीषण गर्मी के दृष्टिगत पशु-पक्षियों को चारा, दाना-पानी व्यवस्था करने के लिए मैदान परिसर में पानी के परिण्डे लगाने की शुरुआत की है। इस मौके पर जिला क्रिकेट संघ के ललित शर्मा,विनर शर्मा, कृष्णगोपाल सोनी, नरेश भाटिया, नरपत चौधरी, विजय वैष्णव,मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER