Home » पाली » वरिष्ठजनों द्वारा सोजतरोड फुलाद मार्ग बस स्टेण्ड पर शीतल जल सेवा प्रारम्भ

वरिष्ठजनों द्वारा सोजतरोड फुलाद मार्ग बस स्टेण्ड पर शीतल जल सेवा प्रारम्भ

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
199 Views

सोजतरोड (रमेश भट्ट)। वरिष्ठ नागरिक समिति सोजतरोड द्वारा कस्बें के फुलाद मार्ग बस स्टेण्ड पर शीतल जल सेवा का शनिवार को शुभारम्भ हुआ । कस्बें के गणमान्य डॅा. वासुदेव सांखला डॅा. हुकमीचंद रामनाणी किशनचंद गुलेच्छा महेन्द्र मोदी निर्मल मोदी रतनलाल प्रजापत शिवरतन जोशी ओमप्रकाश जोशी नेमीचंद पावेचा गिरधारी लाल गोयल अशोक त्रिवेदी हेमाराम की उपस्थिति में वयोवृध्द समाजसेवी पूर्व सरपंच सम्पत राज मोदी ने सवेरे शुभवेला में फीता काट कर वॅाटर हट का उद्घाटन किया । जल व्यवस्था के संयोजक सुरेश पोरवाल व निधि पोरवाल साधना पोरवाल शकुन्तला शर्मा व नन्हीं परी ने मंगलगान संग जल कलश की पूजा अर्चना की । सचिव अशोक जांगला ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए वॅाटर हट में आर ओ का ठंडा पानी अंतिम बस सेवा तक उपलब्ध रहेगा तथा यात्रियों के लिए बसों तक वालंटियर द्वारा जल सेवा की व्यवस्था रहेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER