Home » जोधपुर » जिस दुकान से कपड़े खरीदे, उसी दुकानदार पर पांच तोला आभूषण चोरी का आरोप

जिस दुकान से कपड़े खरीदे, उसी दुकानदार पर पांच तोला आभूषण चोरी का आरोप

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
172 Views

जोधपुर। शहर के त्रिपोलिया बाजार में बच्चों के लिए कपड़े खरीदने आई एक महिला के बैग से पर्स चोरी हो गया। पर्स में पांच तोला सोने की आभूषण थे। महिला को संदेह है कि जिस दुकान से कपड़े खरीदे उसी के मालिक ने पर्स चुराया है। फिलहाल पुलिस अब फुटेज से पता लगाने का प्रयास कर रही है।
मूलत: ओसियां के बैठवासिया हाल भदवासिया इंद्रा कॉलोनी निवासी हवाकंवर पत्नी आईदानसिंह की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया है। इसमें बताया कि वह बुधवार को त्रिपोलिया बाजार में एक रेडिमेड कपड़ों की दुकान से बच्चों के लिए कपड़े खरीदे थे। दुकानदार को पांच सौ रूपए दिए गए। बदले में उसने 3 सौ रूपए लौटा दिए। उसने अपना एक पर्स बैग में रखा हुआ था। कु छ बाद पता लगा कि पर्स चोरी हो गया है। इस पर्स में सोने की आड, कानों का झूमर झेला, आधा तोला की रखड़ी थे। महिला हवाकंवर ने अंदेशा जताया कि दुकानदार ने ही उसके गहनों का पर्स चुुराया है। मामले सदर बाजार पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल फुटेज से पर्स चोर का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER