Home » पाली » मुरडावा में धड़ल्ले से बिक रही है अवैध शराब

मुरडावा में धड़ल्ले से बिक रही है अवैध शराब

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
110 Views

सोजत। समीपवर्ती ग्राम मुरडावा में विगत लंबे समय से धड़ल्ले से प्रशासन के नाक के नीचे तमाम नियम कायदों को धत्ता बताते हुए अवैध रूप से शराब की बिक्री हो रही है जिससे ग्राम में असामाजिक तत्वों की बढ़ोतरी हो रही है। अवैध शराब बिक्री से ग्रामीणों में पुलिस एवं प्रशासन के विरुद्ध रोष व्याप्त है। ज्ञातव्य रहे कि पहले भी बगड़ी पुलिस ने महज औपचारिकता पूर्वक अवैध रूप से शराब बिक्री का मुकदमा बनाया वहीं अवैध शराब की बिक्री पूर्ववत रूप से जारी है। जिसपर पुलिस प्रशासन आंखें मूंदकर बैठा है। ग्रामीणों ने ग्राम से अवैध शराब बिक्री शीघ्र बंद करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER