Home » जोधपुर » 18.5 किलो अवैध पटाखे जब्त, केस दर्ज

18.5 किलो अवैध पटाखे जब्त, केस दर्ज

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
43 Views

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। शहर के प्रतापनगर सदर थाना क्षेत्र गणेश चौराहा के पास बगैर लाइसेंस संचालित एक पटाखा दुकान पर पुलिस ने रेड दी। दुकान से 18.5 किलो बिना लाइसेंसी पटाखें जब्त किए गए। दुकानदार के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम में केस दर्ज किया गया।
प्रतापनगर सदर पुलिस को सूचना मिली कि गणेश चौराहा के पास में अवैध रूप से पटाखें की दुकान संचालित हो रही है। इस पर एएसआई ढलाराम मय जाब्ते के वहां पहुंचे। दुकानदार हुडको क्वार्टर निवासी संतोष पुत्र उदवदास को लाइसेंस के बारे में पूछा तब उसने अनभिज्ञता जाहिर कर दी। इस पर दुकान से 18 किलो 540 ग्राम पटाखे जब्त किए गए। उसके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम में केस बनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER