Home » जोधपुर » टांके में गिरने से मासूम की मौत

टांके में गिरने से मासूम की मौत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
45 Views

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। शहर के डालीबाई मंदिर के पास पानी के टांके में गिरने से छह साल की मासूम की मौत हो गई। संभवत: वह खेलते हुए टांके पास गई और गिर गई। पता लगने पर बाहर निकाला गया। अस्पताल लाए जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया।
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने बताया कि मूलत: ब्यावार के मसूदा हाल रामदेव नगर डालीबाई मंदिर के पास रहने वाले सद्दाम हुसैन साई ने मर्ग दर्ज करवाया है। इसमेें बताया कि उसकी छह साल की बेटी पलक बानो घर में खेलते समय पानी के टांके में गिर गई। पता लगने पर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। पुलिस ने शव को कार्रवाई के उपरांत परिजन के सुपुर्द किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER