Home » जोधपुर » 724 वी सेन जयंती आज

724 वी सेन जयंती आज

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
163 Views

जोधपुर। सैंन मंदिर तीर्थ धाम तनावड़ा, जोधपुर में संत शिरोमणि सेन जी महाराज की 724 वीं जयंती महोत्सव कल धूमधाम से मनाया जाएगा। मंदिर समिति के शिवलाल पंवार (सर) कालूराम भाटी गणपत खाराबेरा एवं डूंगर राजपुरिया ने बताया कि सैनाचार्य स्वामी अचलानंद गिरी गिरी जी महाराज एवं झोपड़ी वाले बालाजी उपासक शंकर लाल जी महाराज के शुभ सानिध्य एवं आशीर्वाद से कल सुबह सेन मंदिर तीर्थ धाम तनावड़ा में सेन जी महाराज 724 वीं जयंती धूमधाम से मनाया जाएगी। सुबह 9:00 बजे हवन, 10:00 बजे से भजन जागरण एवं दोपहर 12:15 बजे महाप्रसादी का आयोजन कर शाम 4.00 बजे भोगआरती के बाद कार्यक्रम समापन किया जाएगा। इस अवसर पर समस्त तनावाडा पट्टी एवं जोधपुर शहर से सभी सेन भक्त श्रद्धालु दर्शन लाभ प्राप्त करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER