Home » नागौर » मां चामुंडा देवी के मंदिर में भक्तों का भारी जनसैलाब उमड़ा

मां चामुंडा देवी के मंदिर में भक्तों का भारी जनसैलाब उमड़ा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
90 Views

मधुहीर राजस्थान
डेगाना/सांजू (सुशील लोरा डेगाना)। जिले के डेगाना कस्बे के निकटवर्ती ग्राम डेगाना में पहाड़ी पर बना, मां चामुंडा देवी का मंदिर भक्तों के लिए आकर्षण का केन्द्र है। बताया जा रहा है कि दूर दूर तक के लोगों के बीच इस मंदिर कि ख्याति प्राप्त है। नवरात्रा में मां चामुंडा देवी के दर्शनार्थ भक्त जन बड़ी संख्या में दर्शन लाभ लेने हेतु आते हैं। यह मंदिर डेगाना जंक्शन से सात किलोमीटर दूर ग्राम डेगाना में पहाड़ी पर स्थित है। मंदिर के बारे सुशील लोरा राजलोता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मंदिर के पुजारी लालाराम देवासी है, तथा हम यहां आने वाले भक्तों के दुःख दर्द दूर होते देखा है। मां चामुंडा देवी के मंदिर में आने वाले भक्तों में से कोई निराश हो कर नहीं लौटता है। मां चामुंडा देवी के दर्शन के लिए, डेगाना जंक्शन पर उतर कर आसानी से डेगाना ग्राम जा कर दर्शन कर सकते हैं। अजमेर से भी बस के द्वारा आया जा सकता है। मुख्य सड़क पर ही डेगाना ग्राम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER