Home » जोधपुर » लघुशंका के लिए रूके युवक की बाइक चोरी

लघुशंका के लिए रूके युवक की बाइक चोरी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
56 Views

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। पाली से जोधपुर अपने घर आ रहे एक युवक की बाइक चोरी हो गई। वह रास्ते में लघुशंका के लिए रूका था। चाबी गाड़ी में ही लगी हुई थी, बदमाश गाड़ी को स्टार्ट कर ले भागा। वक्त घटना रात का समय था। पीडि़त ने अब राजीव गांधी नगर थाने में रिपोर्ट दी है।
राजीव गांधी नगर थाना क्षेत्र के राजवा निवासी भंवरलाल पुत्र चुन्नीलाल गवारिया के साथ यह घटना हुई। उसके अनुसार वह अपनी बाइक से पाली से जोधपुर अपने गांव राजवा आ रहा था। रात का समय था। तब उम्मेद सागर बांध के निकट पहुंचा और लघुशंका के लिए रूका। उसकी बाइक की चाबी गाड़ी में ही लगी हुई थी। तब एक बदमाश आया और उसकी बाइक को स्टार्ट कर ले भागा। वह चिल्लाया तब तक वह भाग गया। राजीव गांधी नगर पुलिस बाइक चोर का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER