Home » जोधपुर » न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित

न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
134 Views

मधुहीर राजस्थान

जोधपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार वर्ष 2025 की द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दस मई को किया जाना प्रस्तावित है। राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल क्रियान्वयन के लिए गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जिला एवं सेशन न्यायाधीश अजय शर्मा द्वारा जोधपुर महानगर न्यायक्षेत्र में पदस्थापित न्यायिक अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से बैठक का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर महानगर के सचिव सुरेन्द्र चौधरी ने बताया कि बैठक में अध्यक्ष द्वारा न्यायिक अधिकारियों को राष्ट्रीय लोक अदालत की भावना से अधिक से अधिक राजीनामा योग्य लंबित प्रकरणों का निस्तारण करने के आवश्यक निर्देश दिए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER