Home » जोधपुर » बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस 6 मई तक आंशिक रद्द

बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस 6 मई तक आंशिक रद्द

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
207 Views

जोधपुर। बठिंडा-धुरी रेल मार्ग पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य और किसान आंदोलन के कारण जोधपुर मंडल से चलने वाली दो ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन और बठिंडा-धुरी रेल मार्ग के रामपुरा फूल और टापा स्टेशनों के बीच नॉन इंटरलॉकिंग कार्य प्रगति पर होने से बाड़मेर-ऋषिकेश-बाड़मेर एक्सप्रेस बठिंडा तक तथा किसान आंदोलन के कारण बाड़मेर-जम्मूतवी -बाड़मेर शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन दिल्ली स्टेशन तक ही किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ट्रेन 14888,बाड़मेर -ऋषिकेश एक्सप्रेस 2 से 6 मई तथा 14887,ऋषिकेश-बाड़मेर एक्सप्रेस ट्रेन 2 से 7 मई तक बठिंडा से ऋषिकेश स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। इसी तरह ट्रेन 14661/14662,बाड़मेर-जम्मूतवी-बाड़मेर शालीमार एक्सप्रेस 2 से 4 मई तक दिल्ली से जम्मूतवी रेलवे स्टेशनों के बीच आंशिक रद्द रहेगी। ट्रेन का संचालन बाड़मेर से दिल्ली रेलवे स्टेशनों के बीच किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER